कलेक्टर द्वारा कृषकों के पोला त्यौहार की बधाई देते हुए गोटमार मेले को अनुशासन,गौरवशाली परंपरा अनुसार मनाने की अपील

पांढुरना, कृषकों के पोला त्यौहार एवं गोटमार मेले की जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने सभी से यह गोटमार मेले अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार शालीनता से मनाने की अपील की है।

जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा पांढुरना जिले वासियों के नाम जारी अपने संदेश में कृषकों के पोला त्यौहार तथा गोटमार मेले की बधाई दी है,साथ ही उन्होंने गोटमार खेलने वालों से गोफन तथा किसी भी प्रकार के धारदार हथियार को उपयोग नहीं करने की भी अपील करते हुए इस गोटमार मेले को सांस्कृतिक,विरासत,गौरव और अपनी सामाजिक मर्यादा के अनुरूप अच्छे तौर पर अनुशासन गौरवशाली परंपरा के अनुसार मनाते हुए इसका आनंद लेने की बात कहीं ।

Next Post

हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की का हुआ उद्घोष

Wed Sep 9 , 2026
सिंगरौली । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं भगवान के छठी उत्सव के अवसर पर बड़े हनुमान मंदिर परिसर बैढ़न में विशाल भंडारे का आयोजन और उसके बाद भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह आयोजन श्री बजरंग टोली के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा रथ यात्रा में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं […]

You May Like