हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की का हुआ उद्घोष

सिंगरौली । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं भगवान के छठी उत्सव के अवसर पर बड़े हनुमान मंदिर परिसर बैढ़न में विशाल भंडारे का आयोजन और उसके बाद भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह आयोजन श्री बजरंग टोली के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा रथ यात्रा में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय भी शामिल हुये।

विशाल भण्डारे के बाद शोभा रथ यात्रा में भगवान श्री राधा-कृष्ण को विराजमान किया गया और इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की गई। विधायक रामनिवास शाह, देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, मण्डल उपाध्यक्ष संजय दुबे के साथ-साथ आयोजक बजरंग टोली के आशीष शुक्ला, विपिन द्विवेदी, धर्मेन्द्र गुप्ता, अजय सोनी, शत्रुह्न पाण्डेय, अंकुश अग्रवाल, सौरभ द्विवेदी, विशाल उपाध्याय, अजय सिंह, सुभाष सोनी, राकेश गोस्वामी, राहित गुप्ता, सतेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य ने भगवान की पूजा अर्चना कर आरती किये। इस दौरान शोभा यात्रा नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल के उद्घोष से तुलसीमार्ग , अम्बेडकर चौक, व कालीमंदिर मार्ग गूंज उठा। इस दौरान पुलिस भी भारी संख्या में मौजूद रही।

Next Post

काचन नदी में उतरे ग्रामीण, पुल निर्माण की मांग को लेकर जल सत्याग्रह 

Wed Sep 9 , 2026
सिंगरौली । जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत डिग्घी के राजस्व गांव माटीडांड में काचन नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर आज बुधवार से आम आदमी पार्टी के बैनर तले जल सत्याग्रह शुरू हो गया। पार्टी जिलाध्यक्ष एवं देवसर विधानसभा क्षेत्र-81 के पूर्व प्रत्याशी रतिभान प्रसाद की अगुवाई […]

You May Like

मनोरंजन