जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत एमपी 20 होटल के सामने जबलपुर-नागपुर रोड नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन ने मोटर सायकिल सवारों को रौंद दिया। हादसे में चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक सुग्रीव कुडोपा 52 वर्ष निवासी ग्राम तिंसा बरगी ने सूचना दी कि उसका भाई अजय कुडोपा एवं बेटा दुर्गेश कुडोपा दोनों तिंसा से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एमसी 1580 में जबलपुर से काम करके वापस आ रहे थे.
रात लगभग 8 बजे उसके अपने मोबाइल पर सूचना प्राप्त हुई कि एमपी 20 होटल के सामने जबलपुर-नागपुर रोड नेशनल हाईवे में किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके भाई कुडोपा एवं दुर्गेश कुडोपा की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया हैं, मेडिकल कॉलेज जाकर देखा बेटे दुर्गेश को हाथ पैर में चोटें थीं, भाई अजय कुड़ोपा 30 वर्ष को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।
