धार्मिक परिक्रमा यात्रा की शुरुआत हनुमान दर्शन एवं माँ जालपा परिक्रमा यात्रा पर निकले श्रद्धालु

राजगढ़। हनुमान दर्शन एवं माँ जालपा पर्वत परिक्रमा यात्रा का शनिवार को विधिवत रुप से शुभारंभ हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए.

नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह भरे वातावरण के बीच 84 हनुमान दर्शन एवं माँ जालपा पर्वत परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ. नगर के मध्य स्थित गणेश जी की छतरी पर पूजन-अर्चन की गई. इसके पश्चात यात्रा आगे रवाना हुई. मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने यात्रा में सहभागिता की.

यात्रा के संयोजक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि यात्रा का प्रतिदिन का कार्यक्रम पूर्व से ही निर्धारित है. यात्रा के दौरान प्रतिदिन नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की जाएगी. यह यात्रा श्रद्धालुओं में धार्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का संदेश देगी.

यात्रा में प्रमुख रूप से संदीप सोनी, सकेत शर्मा, शैलेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह गट्टू बना, मनीष जोशी टोनू, मनोज ठाकुर, संजय गुप्ता, भानु जकोदिया, रघुराज भूषण, कैलाश प्रजापति, रवि राठौर, मनीष मालवीय, कृष्णपाल सिंह, प्रशांत शर्मा, दीपक नागर सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे.

Next Post

एक ही दिन में 6 डिग्री नीचे लुढका पारा, फिर लौटकर आयी ठंड, सर्द हवाओं ने कंपकपाया

Sat Jan 24 , 2026
ब्यावरा। एक बार फिर ठंड के प्रकोप, सर्द हवाओं ने कंपकपा दिया. एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री नीचे जा लुढका. शनिवार की सुबह ठंडी हवाओं के बीच ठंड के जोर ने परेशानी बढ़ा दी है, ठंड के प्रकोप ने बेसहारा गौवंश पर एक बार फिर संकट खड़ा […]

You May Like