तालाब में नहाने गये दो श्रमिक डूबे, एक का मिला शव

रीवा, चोरहटा थाना अन्तर्गत चौरा गांव में तालाब में नहाने गये दो श्रमिक डूब गये. जिसमें एक श्रमिक को निकाला गया, जिसकी मौत हो गई थी. जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगो ने पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी थी. लेकिन समय पर टीम नही पहुंची, जिसको लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश रहा.

बताया गया है कि चौरा गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में काम करने वाले श्रमिक जो नहाने के लिये पास स्थित तालाब में गये थे और गहरे पानी में जाने से दोनो डूब गये. आसपास के लोगो को जब जानकारी हुई तो बचाने पहुंचे और एक श्रमिक को बचा कर तालाब के बाहर निकाला गया. लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वही दूसरे श्रमिक की तलाश चल रही है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची है और तलाश कर रही है. सूचना के बाद समय पर टीम के न पहुंचने के कारण स्थानीय लोगो में आक्रोश रहा. दोनो श्रमिक सीधी जिले के बताये गये है.

Next Post

फर्जी पासपोर्टकांड: हैदराबाद-नागपुर में साक्ष्य जुटा रही पुलिस  

Sun Oct 18 , 2026
जबलपुर। फर्जी पासपोर्ट कांड में हैदराबाद-नागपुर पहुंची पुलिस प्रकरण से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। सोमवार को रिपोर्ट खत्म होने पर शमीम को पुन: कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस दौरान पुलिस उसकी फिर से रिमांड की डिमांड कर सकती है। गौरतलब है कि 25 अप्रैल 2024 […]

You May Like