फर्जी पासपोर्टकांड: हैदराबाद-नागपुर में साक्ष्य जुटा रही पुलिस  

जबलपुर। फर्जी पासपोर्ट कांड में हैदराबाद-नागपुर पहुंची पुलिस प्रकरण से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। सोमवार को रिपोर्ट खत्म होने पर शमीम को पुन: कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस दौरान पुलिस उसकी फिर से रिमांड की डिमांड कर सकती है।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल 2024 को खजरी खिरिया बाईपास स्थित कबाडख़ाने में भीषण विस्फोट हुआ था। जिसमें कारखाना ध्वस्त हो गया था। हादसे में दो कर्मियों के चीथड़े उड़ गए थे। हाजी शमीम फरार हो गया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आपराधिक रिकॉर्ड के चलते 2019 में निरस्त पासपोर्ट क्रमांक एम 8193292 को का विवरण छुपाते हुयेे उसने अपने जन्मतिथि ,पत्नी का नाम और माता का नाम बदलकर 2022 में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय नागपुर से नया पासपोर्ट क्रमांक डब्ल्यू 2289081 बनावा लिया था। जिसके जरिए वे फरार होकर दुबई भाग गया था। आरोपी को कोर्ट से राहत मिलने के बाद मामले में अधारताल पुलिस ने शमीम कबाड़ी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर गुरूवार को उसे गिरफ्तार किया था। चार दिन की रिमांड पर लिया था। नागपुर मेंं पुलिस टीम पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ वहां उसकी मदद करने वालों की सूची बनाने में जुटी है। इसके अलावा दूसरी टीम हैदराबाद पहुंचकर भी छानबीन कर रही है । दुबई से फरारी काटने के बाद आरोपित यहां के एयरपोर्ट पर ही उतरा था। जाली पासपोर्ट कैसे बना और किस -किस ने उसकी मदद की। किसने उसे आश्रय दिया समेत अन्य बिन्दुओं पर छानबीन जारी है ।

Next Post

कार ने रौंदा, एक युवक की मौत, दो घायल

Sun Oct 18 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे बाईपास पर निरमा फैक्ट्री के सामने बने हाईवे पुल पर एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार तीन युवक हवा में उछलकर सडक़ पर दूर तक घिसट गए। इस […]

You May Like