दतिया में ससुर पर बहू से छेड़छाड़ का आरोप, अश्लील वीडियो भेजा; मामला दर्ज

दतिया: एक 30 वर्षीय महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की, फिर मामला रफा दफा होने के बाद वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेजे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला दतिया के हनुमानगढ़ी इलाके की रहने वाली है। साल 2023 में जन्माष्टमी के दिन वह अपनी बच्ची के साथ अपने मौसिया ससुर राजेंद्र दांगी के घर गई थी।

रात को मौका देखकर ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया था। अब रात को आरोपी ने महिला के मोबाइल नंबर पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।टीआई धीरेंद्र मिश्रा का कहना है कि आरोपी पर छेड़छाड़ के साथ अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है, पुलिस उसकी तालाश कर रही है।

Next Post

दतिया के बालाजी मंदिर में चोरी पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; झांसी, दतिया और भांडेर मार्ग प्रभावित

Sat Jan 11 , 2025
दतिया: यहाँ के बालाजी मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सात दिन बाद भी नहीं सुलझा है। वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने मेन चौराहे पर चार घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 300 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। चक्काजाम से झांसी, दतिया और […]

You May Like

मनोरंजन