अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4100 किलो गुड़ लाहन बरामद, अवैध देशी शराब भी जब्त

ग्वालियर। आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने भितरवार क्षेत्र एवं ग्वालियर शहर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

भितरवार क्षेत्र के चकमियापुर एवं गोलपुरा कंजर डेरों से लगभग 4,100 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया। मौके पर सैंपल लेने के बाद शेष गुड़ लाहन को नष्ट किया गया। इसके अलावा भितरवार एवं ग्वालियर शहर के विभिन्न स्थानों से कुल 57 पाव देशी मदिरा प्लेन भी बरामद की गई।

आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त देशी मदिरा एवं नष्ट किए गए गुड़ लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 4 लाख 20 हजार रुपए है। कार्रवाई में ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी सहित आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

Next Post

दतिया में अवधेश नायक ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

Sun Sep 13 , 2026
दतिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवधेश नायक ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दिवंगतजनों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया। अवधेश नायक ने हिनोतिया, वानोली, बड़ोनकलां, पिसनारी, दुर्गापुर, अगोरा और बरोदी सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर दिवंगत पूर्व सरपंच महेंद्र […]

You May Like