दतिया में अवधेश नायक ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

दतिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवधेश नायक ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दिवंगतजनों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया। अवधेश नायक ने हिनोतिया, वानोली, बड़ोनकलां, पिसनारी, दुर्गापुर, अगोरा और बरोदी सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर दिवंगत पूर्व सरपंच महेंद्र यादव एवं अन्य दिवंगतजनों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान वीर सिंह राजपूत, कल्ली तिवारी, राधाकृष्ण दुबे, संजीव यादव, रिपिन, साहिल भोंडेले, चाली राजा, राजदीप यादव, रिंकू शर्मा, प्रिंस शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

BRICS Summit 2026 : कल क्या हुआ और आज क्या होगा? मोदी-शी-पुतिन की मुलाकात से लेकर बड़े मुद्दों पर चर्चा

Sun Sep 13 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और बेहद अहम दिन है जहां दुनिया की नजरें भारत मंडपम पर टिकी हैं। लेकिन पहले बात करते हैं कल की समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS नेताओं के साथ वैश्विक चुनौतियों और ग्लोबल […]

You May Like