जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्य रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना वैध बीमा वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को पाटन बाईपास रोड और महाराजपुर बाईपास रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान कुल 59 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 27,600 रुपए का समन राशि वसूल किया गया।
इन चालानों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 37 चालान, अमानक नंबर प्लेट वाले 6 चालान, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 5 चालान और तेज गति वाहन चालक 11 चालान शामिल हैं। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में की गई।
