मप्र के 1.5 लाख संविदा कर्मचारियों की संविदा नीति 2023 में संशोधन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में सभी विभागों के डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी को संविदा नीति 2023 में अनेक विसंगतियां में संशोधन कर दूर किए जाने के लिए दिया गया. महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति का लाभ शासन के मंशा अनुरूप नहीं मिल पाया, ज्ञापन सौंपकर बनाई गई संविदा नीति में संशोधन किए जाने की मांग की है. जिममें सीधी भर्ती में संविदा कर्मियों को 50 प्रतिशत आरक्षण, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नती के अनुसार वेतन निर्धारण, वर्ष में दो बार इंक्रिमेंट, सहायक यंत्री, उपयंत्री प्रोग्रामर, एम.आई.एस. कार्डिनेटर, स्टैनोग्राफर इन सबका वेतन निर्धारण सही किया जाए. प्रमुख मांगे हैं.

Next Post

सड़क किनारे मिले संदिग्ध बैगों में 2.83 करोड़ की गड्डियां

Fri May 8 , 2026
इंदौर: सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सड़क किनारे मिले तीन लावारिस बैगों से करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपए की 566 गड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में गड्डियों के ऊपर असली नोट और अंदर नकली नोट व रंगीन कागज मिलने से पुलिस असली-नकली के उलझन में फंस गई […]

You May Like