छतरपुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले तथा एसडीएम विशा माधवानी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।संक्षिप्त प्रवास के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो विमानतल से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
