
दो आरोपी गिरफ्तार, 2.825 किलोग्राम गांजा बरामद
इंदौर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती हितिका वासल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महू) रूपेश कुमार द्विवेदी व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस, महू) दिलीप सिंह चौधरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
थाना किशनगंज क्षेत्र में मेडीकेप्स कॉलेज और वेटनरी कॉलेज के आसपास गांजा बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका और पूछताछ के दौरान उनकी तलाशी ली गई, जिसमें 2 किलो 825 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
1. करण वर्मा (28 वर्ष) – निवासी मालवीय नगर, इंदौर
2. प्रकाश वर्मा (46 वर्ष) – निवासी मालवीय नगर, इंदौर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कॉलेजों के आसपास गांजा बेचने का काम करते थे।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप खत्री, उपनिरीक्षक प्रशांत उपाध्याय, उपनिरीक्षक सखाराम जामोद, सहायक उपनिरीक्षक बालूसिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक राकेश चौहान, प्रधान आरक्षक रणजीत, आरक्षक भरत जाट, गगनजीत सिंह व सुनील तिवारी की अहम भूमिका रही।
पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
