जयराम ने नड्डा से की मुलाकात

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (वार्ता) के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।
श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर नयी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री नड्डा से हिमाचल के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।”

Next Post

सचदेवा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री का निर्देश नहीं मानने उपराज्यपाल से आदेश देने की अपील की

Fri Feb 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से अधिकारियों को कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी के अनुचित निर्देश नहीं मानने का आदेश देने की अपील की है श्री सचदेवा ने श्री सक्सेना को पत्र लिखकर श्रीमती आतिशी […]

You May Like