
भोपाल। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को आरडी मेमोरियल कॉलेज में
विरोध प्रदर्शन किया. कॉलेज में रोजा अफ्तारी कराने पर विरोध करते हुए यह प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कॉलेज के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.
हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के नाम पर इस्लामी करण करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही हिंदू विद्यार्थियों को जबरदस्ती रोजा अफ्तारी कराने का विरोध किया गया. इन आरोपों को कॉलेज प्रबंधन ने अबतक गलत बताया है. कॉलेज प्रबंधन का कहना कि यहां पर सभी धर्म के आयोजन मनाये जाते है वैसे ही रोजा अफ्तारी का भी आयोजन हुआ.
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं क्या लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए हो रही है. तिवारी ने कहा कि मामले में कॉलेज से स्पष्टीकरण मांगेंगे.
