लखनऊ, 15 मई (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 59वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि विकेट टैकी लग रही है इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आकाश आज खेल रहे हैं, हम अगले सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं और बाकी चीजो को परे रखकर अपना शतप्रतिशत देना चाहते हैं। हम इस सीज़न अच्छा नहीं खेले, एक टीम के तौर पर हताश भी हैं लेकिन कई बार चीजें आपके पक्ष में नहीं जातीं और हम सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। मुकुल और समद में से कोई एक इम्पैक्ट सब के तौर पर आएगा।।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि पीली जर्सी पहनना गर्व की बात है। इस विकेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहतर करनी होती है। विकेट में नमी लग रही है लेकिन अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे तो यहां पर स्कोर का बचाव किया जा सकता है। एक बार जब आप मोमेंटम हासिल कर लेते हैं तो उसी टीम के साथ सफर जारी रखने की कोशिश करते हैं। अंक तालिका को दरकिनार करना मुश्किल है लेकिन हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। स्पेंसर जॉनसन खेल रहे हैं और अकील की जगह पर गुरजपनीत सिंह खेलेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह और प्रिंस यादव।
