
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान में नगरीय निकाय निर्वाचन में भाजपा की शानदार जीत पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पर जनता का विश्वास व्यक्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विजय पर बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कोटा में ही अभी थोड़े दिन पहले कार्यक्रम किया और कोटा के होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की। यह परिणाम, युवाओं का रुझान किधर है, यह बताने का अपने आप में प्रमाण है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल और राजस्थान की भाजपा इकाई भी बधाई की पात्र है। विकास के इस क्रम में हम सब मिलकर कार्य कर रहे हैं। हमारे मोदी के नेतृत्व में अलग-अलग राज्य विकास की यात्रा में कदम से कदम मिलाकर साथ चलेंगे।