नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर जाकर गणपति दर्शन किये।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “गणपति दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर जाना हुआ। भगवान श्री गणेश सब पर अपनी कृपा बनाये रखें।”
गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर सोमवार को गणेश स्थापना के साथ हुई है। इसका समापन 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) के दिन होगा।
