बुधनी: ग्राम पंचायत खांडाबड़ के यारनगर में क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क को लेकर नवभारत की खबर का असर हुआ है.लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई करते हुए कालियादेव नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया के हिस्से में पत्थर और मिट्टी डालकर मार्ग को फिलहाल आवागमन के लिए सुचारू करा दिया है. इससे ग्रामीणों को राहत मिली है.
उल्लेखनीय है कि तेज बारिश के चलते खांडाबड़ से यारनगर को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग पर कालियादेव नदी की पुलिया का सड़क हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया था. इससे यारनगर का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया था. समस्या को नवभारत ने प्रकाशित किया था. क्षतिग्रस्त हिस्से में पत्थर व मिट्टी डालकर मार्ग को चालू कराया, जिससे आवागमन सुचारू हो गया है.
