सीहोर। शहर के समीप एक निजी स्कूल के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. वैन से उठती लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों का ध्यान मौके की ओर गया. घटना की सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया.
गनीमत रही कि आग लगने के समय वैन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई. जिस स्थान पर घटना हुई, वहां स्कूल होने के कारण बच्चों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है. फिलहाल वैन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. वैन से उठती लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों का ध्यान मौके की ओर गया. घटना की सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया.
गनीमत रही कि आग लगने के समय वैन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई. जिस स्थान पर घटना हुई, वहां स्कूल होने के कारण बच्चों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है. फिलहाल वैन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
