शिवपुरी: जिले की ग्राम पंचायत चंदावनी के दुर्गापुर गांव में पुराना दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के अनुसार, तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बकरियों को बाहर निकाला। मलबे में घरेलू सामान और गेहूं दब गया। इससे परिवार को नुकसान हुआ है। परिवार के अनुसार, मकान पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने हादसे में दो लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान की बात कही है। मकान ढहने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
Next Post
डबरा में होटल एवं ढाबों पर प्रशासन की दबिश, अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई
Tue Sep 8 , 2026
ग्वालियर:डबरा नगर में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा होटल एवं ढाबों पर अवैध शराब के विक्रय एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एसडीएम नवकिरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रही।संयुक्त टीम द्वारा पिछोर रोड स्थित विभिन्न […]

You May Like
-
1 year ago
पटनायक ने पुरी में बनायी मोदी की योग आकृति
-
11 months ago
दिवाली की रात भोपाल में AQI 176 दर्ज किया गया
-
3 months ago
नापतौल में गड़बड़ी अधिकारी बेसूध