डबरा में होटल एवं ढाबों पर प्रशासन की दबिश, अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई

ग्वालियर:डबरा नगर में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा होटल एवं ढाबों पर अवैध शराब के विक्रय एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एसडीएम नवकिरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रही।संयुक्त टीम द्वारा पिछोर रोड स्थित विभिन्न ढाबों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान न्यू हिचकी ढाबा एवं फौजी ढाबा पर शराब विक्रय का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया तथा मौके से शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा दल द्वारा ढाबों से पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें नियमानुसार जांच हेतु भेजा जाएगा।
आनंदम रेस्टोरेंट पर भी पहुंचा प्रशासनिक अमला:
नगर के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट में नकली पनीर परोसे जाने संबंधी शिकायत के बाद प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा दल ने मौके से पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु सुरक्षित किए।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के विक्रय तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। डबरा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित अन्य होटल एवं ढाबों की भी जांच की जा रही है।

Next Post

शिवपुरी जिले में सामान्य से 10.80 फीसदी ज्यादा बारिश, बैराड़ ने 120.67 फीसदी के साथ मारी बाजी

Tue Sep 8 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिले में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी हैं। 1 जून से अभी तक जिले में 904.48 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड हुई है, जो जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी से करीब 88.18 मिमी अधिक है। हालांकि, पिछले साल इसी तारीख तक हुई बारिश के […]

You May Like