शिवपुरी जिले में सामान्य से 10.80 फीसदी ज्यादा बारिश, बैराड़ ने 120.67 फीसदी के साथ मारी बाजी

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी हैं। 1 जून से अभी तक जिले में 904.48 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड हुई है, जो जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी से करीब 88.18 मिमी अधिक है। हालांकि, पिछले साल इसी तारीख तक हुई बारिश के मुकाबले इस बार जिला अभी भी करीब 468.32 मिमी पीछे चल रहा है।
भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार पिछले वर्ष सितंबर के पहले सप्ताह तक जिले में 1372.80 मिमी औसत बारिश हो चुकी थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा 904.48 मिमी है। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक 34.1 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।
बैराड़ सबसे आगे, कोलारस सबसे पीछे
तहसीलवार बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बैराड़ 985 मिमी बारिश के साथ जिले में सबसे आगे है। इसके बाद पिछोर में 944 मिमी, बदरवास में 953.50 मिमी, शिवपुरी में 934.80 मिमी और पोहरी में 927 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर कोलारस में सबसे कम 780.90 मिमी बारिश दर्ज हुई है। खनियाधाना में 796.50 मिमी बारिश हुई है। यानी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के आंकड़ों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।
जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है। इसके मुकाबले इस साल अब तक 904.48 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी सामान्य औसत का करीब 110.8 प्रतिशत बारिश दर्ज की जा चुकी है।
लेकिन पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो तस्वीर बदल जाती है। वर्ष 2025 में जिले में पूरे मानसून सीजन में 1585.86 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इस साल 7 सितंबर तक ही 904.48 मिमी बारिश हुई है। ऐसे में मानसून के आगामी दिनों में होने वाली बारिश जिले के अंतिम आंकड़े को काफी प्रभावित करेगी।

Next Post

आधी रात उत्खनन, दिन में फर्जी 'लीगल' सप्लाई: कटनी-उमरिया सीमा पर 'एक टीपी' से चल रहा रेत का काला खेल

Tue Sep 8 , 2026
कटनी/बरही नदियों का सीना चीरकर आधी रात को अवैध रेत निकालना और दिन के उजाले में उसे पूरी तरह ‘लीगल’ बनाकर बेचना—कटनी और उमरिया जिले के सीमावर्ती इलाकों में रेत माफिया का यही नया और बेखौफ पैटर्न बन चुका है। अमरपुर चौकी क्षेत्र के सिद्ध महाराज घाट (मुरुगुड़ी), जाजागढ़, बिचपुरा […]

You May Like