​इंदौर में सूरज के तीखे तेवर: सामान्य से 3 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, लू ने छुड़ाए पसीने

इंदौर: गर्मी ने सोमवार को इस साल का रिकॉर्ड तोड दिया और तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। आज दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा। शहर में 10 से लेकर 18 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से लू चली. रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 24.7 दर्ज किया गया. शहर में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है और आज शाम 6 बजे पारा 40.6 डिग्री दर्ज हुआ.

दिन में तापमान ने लू लगने जैसी गर्म हवाओं के थेपेडे लग रहे थे. दिन में तापमान ने इस साल का रिकॉर्ड तोड दिया है और 43.2 डिग्री पार पहुंचा था. इसके पहले इस साल अप्रैल के शुरू में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सूरज के तेवर ओर ज्यादा तीखे होंगे. राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते गर्मी और लू की गति बढ़ रही है.

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट पर ऑटो चालकों की मनमानी पर उठे सवाल

Tue May 12 , 2026
इंदौर: देवी हिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर यात्रियों को ऑटो और कैब सेवाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला जयपुर से इंदौर पहुंचे एक यात्री से जुड़ा है, जिसने एयरपोर्ट परिसर में अव्यवस्थित वाहन संचालन, अतिरिक्त शुल्क वसूली और यातायात अनुशासन की कमी को लेकर गंभीर […]

You May Like