
रीवा, जच्चा बच्चा की मौत के बाद रीवा के शासकीय गांधी मेमोरियल अस्पताल में परिजनों का जमकर हंगामा। किया जिसके बाद दो ड्यूटी नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए जांच कमेटी बनाई गई है परिजनों के मुताबिक, कल्पना मिश्रा को 25 अगस्त की रात प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे ऑपरेशन से डिलीवरी हुई और बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे थे। करीब 4 घंटे के हंगामे के बाद पहुंचे डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल और अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा फिर बंद कमरे में परिजनों के साथ 2 घंटे बैठक चली जांच का आश्वासन दिया गया और पीएम जिला अस्पताल के चिकित्सकों से कराने पर सहमति बनी। प्रथम दृष्टया 2 ड्यूटी नर्स को निलंबित किया गया है और एक जांच कमेटी बनाई गई है जांच के बाद दोषी पर कार्यवाही की जाएगी।
मौके पर मनगवां विधानसभा से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति भी पहुंचे डीन और अधीक्षक से बात की
