अनाथ भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबा टोला में पिता की मौत के बाद अनाथ हुई भतीजी को कलयुगी चाचा बीते दो माह से हवस का शिकार बना अस्मत लूटता रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार बाबा टोला निवासी पीड़िता 12 वर्षीय के पिता का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पिता की मौत के बाद माँ ने दूसरी शादी कर ली और अपनी अन्य बेटियों के साथ अलग रहने लगी। पीड़िता घर में अपनी 55 वर्षीय बुजुर्ग दादी और दो चाचाओं के साथ रह रही थी।

घर में सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन कंधों पर थी, वही दरिंदा बन गया। दो माह पहले आरोपी चाचा विशाल चौधरी (28) शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा। उस वक्त दादी किसी काम से बाहर गई हुई थीं। घर में बालिका को अकेला पाकर विशाल ने उसके साथ गलत हरकतें कीं। जब किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पहली बार डराने के बाद आरोपी का साहस बढ़ गया।

वह पिछले दो महीनों से लगातार भतीजी की मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लोक-लाज और जान के डर से सहमी पीड़िता लंबे समय तक इस दरिंदगी को झेलती रही। जब बर्दाश्त की हद पार हो गई, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पड़ोसियों को अपनी आपबीती सुनाई। पड़ोसियों की मदद से मामला पुलिस तक पहुँचा। पुलिस ने पहले पीड़िता की काउंसलिंग कराई और उसके बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विशाल चौधरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में सिंगरौली पुलिस का दमदार प्रदर्शन: ‘ए’ ग्रेडिंग के साथ हासिल किया दूसरा स्थान

Tue Apr 21 , 2026
सिंगरौली: सिंगरौली पुलिस ने सीएम हेल्पलाइन 181 के तहत शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। 20 अप्रैल 2026 को जारी जिलेवार ग्रेडिंग में जिले को 88.83 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेडिंग प्राप्त हुई। यह उपलब्धि पुलिस की सक्रिय कार्यशैली […]

You May Like