मोरवा के बायोफ्यूल प्लांट में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ताली स्थित बायोफ्यूल प्लांट में आज दिन मंगलवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। आग की शुरुआत प्लांट परिसर में खुले में पड़े पुआल से हुई, जिसने देखते ही देखते पास स्थित प्लांट को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार मोरवा निवासी सुरेंद्र जैन द्वारा संचालित आरएजे बायो फ्यूल प्लांट में पुआल, धान के भूसे सहित अन्य सामग्री से बायोफ्यूल तैयार कर एनटीपीसी को सप्लाई किया जाता है। दोपहर करीब 2 बजे आग लगते ही प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। स्थिति बिगड़ते देख तत्काल मोरवा थाना और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर मोरवा नगर निगम की दमकल गाड़ियाँ व मोरवा पुलिस पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनसीएल झिंगुरदह तथा सीडब्ल्यूएस जयंत से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए प्लांट के टीनशेड को काटकर भीतर तक पानी डाला गया। देर शाम तक करीब छ: दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन प्लांट में रखे कच्चे माल के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Next Post

तमिलनाडु की थिरूपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर में दीपक जलाने के फैसले को भाजपा ने सराहा

Tue Jan 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को तमिलनाडु उच्च न्यायालय की थिरूपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर में दीपक जलाने के फैसले को जारी रखने को भक्तों के लिये न्याय बताते हुये तमिलनाडु सरकार को सनतान धर्म का विरोधी बताया । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग […]

You May Like