सतना में पति पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तिवनी गांव में आज बुधवार को एक दंपती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान मंगलदीन कोरी (45) और उनकी पत्नी शकुंतला कोरी (43) के रूप में की गई है। घर का दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन अंदर किसी प्रकार की हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ।

पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा तो पति पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Next Post

तीन थाना क्षेत्रों से 3 आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

Wed May 27 , 2026
इंदौर: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से धारदार खटकेदार चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है.आजादनगर पुलिस ने पुरानी […]

You May Like