तीन थाना क्षेत्रों से 3 आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

इंदौर: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से धारदार खटकेदार चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है.आजादनगर पुलिस ने पुरानी जेल के पास खाली मैदान में कार्रवाई करते हुए नितीन गौर निवासी चांदवाड़ सीहोर को पकड़ा. आरोपी के पास से लोहे का खटकेदार चाकू बरामद किया.

वहीं सदर बाजार पुलिस ने रात करीब 9:40 बजे बक्षीबाग क्षेत्र में बड़े पेड़ के पास दबिश दी. यहां मोईन शेख निवासी भिस्ती मोहल्ला को अवैध खटकेदार चाकू के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया. जबकि बाणगंगा पुलिस ने रात करीब 11:30 बजे भगतसिंह नगर रेलवे पटरी के पास कार्रवाई कर सुभाष निवासी नंदबाग कॉलोनी को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से तेज धारदार, नुकीला स्प्रिंगदार खटकेदार चाकू जब्त किया. तीनों मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.

Next Post

चिचोली के कनारी गांव में बेदखली का विरोध: 18 आदिवासी परिवारों की आजीविका पर संकट

Wed May 27 , 2026
बैतूल: बैतूल जिले के चिचोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टोकरा के ग्राम कनारी में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर आदिवासी परिवारों में नाराजगी व्याप्त है। करीब 50 वर्षों से कृषि भूमि पर काबिज 18 आदिवासी (कोरकू) परिवारों ने बेदखली के विरोध में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।ग्रामीणों […]

You May Like

Play sound