चिचोली के कनारी गांव में बेदखली का विरोध: 18 आदिवासी परिवारों की आजीविका पर संकट

बैतूल: बैतूल जिले के चिचोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टोकरा के ग्राम कनारी में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर आदिवासी परिवारों में नाराजगी व्याप्त है। करीब 50 वर्षों से कृषि भूमि पर काबिज 18 आदिवासी (कोरकू) परिवारों ने बेदखली के विरोध में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कहा कि वे पीढ़ियों से संबंधित भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग बिना पूर्व सूचना के कब्जा हटाने की कार्रवाई कर रहा है। उनका कहना है कि इससे उनकी आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम और चिचोली विकासखंड अध्यक्ष पति राजेश बाबा साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि यदि वर्तमान भूमि से हटाया जाता है तो प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक कृषि भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका जीवनयापन प्रभावित न हो।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दूसरी भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने तक वे अपनी काबिज जमीन नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसान आगामी फसल की बोवनी समय पर कर सकें।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें शिवनारायण चावले, रामेश्वर चावले और कमल सिंह चावले सहित अन्य शामिल थे।

Next Post

गुना में डिजनीलैण्ड मेला की धूम: अब रात 10 बजे तक सपरिवार उठा सकेंगे रोमांचक झूलों और खरीदारी का आनंद

Wed May 27 , 2026
गुना:शहर के प्रताप छात्रावास मैदान में सजे बहुप्रतीक्षित ‘डिजनीलैण्ड मेला एवं प्रदर्शनी’ में शहरवासी अब रात 10 बजे तक सपरिवार मनोरंजन और आकर्षक झूलों का आनंद ले सकेंगे। चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और सैर-सपाटे के लिए यहाँ पहुँच रहे हैं। पहले ही […]

You May Like