
भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को भोपाल में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय जामवाल ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनसंपर्क पर जोर दिया। इसी क्रम में भाजपा अब सभी नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रशिक्षण में जनता से बेहतर संवाद, व्यवहार कुशलता, कार्यशैली और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी संवाद करेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य निगम-मंडल अध्यक्षों को संगठन की कार्यपद्धति और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना है।
