अवैध उत्खनन और आदिवासी जमीन विवाद: विधायक संजय पाठक पर जांच की मांग

कटनी: विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय पाठक के खिलाफ राजस्व वसूली और विभिन्न मामलों की जांच को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता रवींद्र सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया गया है कि विधायक पाठक ने एक न्यायिक प्रकरण में अनैतिक हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने स्वयं को मामले से अलग कर लिया और आदेश पत्र में हस्तक्षेप का उल्लेख किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि विधायक के पारिवारिक कंपनियों द्वारा अवैध उत्खनन कर मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि इस मामले में लगभग 473 करोड़ रुपये की वसूली की बात सरकार द्वारा सदन में कही गई थी, लेकिन अब तक वसूली नहीं की गई है।

इसके अलावा कटनी सुधार न्यास की अधिकृत जमीन को कथित रूप से पारिवारिक कंपनियों के नाम अवैध तरीके से नामांतरण कराने, सहारा से जुड़ी जमीन की औने-पौने दाम में बिक्री और आदिवासी भूमि खरीद से जुड़े विवाद भी उठाए गए हैं। शिकायत में इन सभी मामलों की जांच कर राजस्व वसूली और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

Next Post

सीबीआई ने धोखाधड़ी मामले में 15 जगहों पर तलाशी ली

Thu Mar 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 15 जगहों पर संगठित ऑनलाइन निवेश और पार्ट टाइम नौकरी से जुड़े एक धोखाधड़ी के मामले में तलाशी ली। ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह मामला भारत सरकार […]

You May Like