
भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक 17 साल के नाबालिग लड़के पर तीन बदमाशों ने मिलकर ब्लैड से हमला कर दिया. इस हमले से घायल नाबालिग को लहुलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस ने मामला सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.
जानकारी के मुताबिक नाबालिग अनमोल निवासी कोटरा एक कॉलेज का छात्र है. बुधवार को देर रात अनमोल अपने मोलहल्ले की गली के अंदर से जा रहा था. इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक, जिस पर तीन युवक सवार थे. उनकी बाइक से अनमोल की बाइक टकरा गई. टक्कर होने पर तीनों बदमाशों ने अनमोल के साथ पहले गाली गलौच करते हुए मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने अपने पास से एक ब्लेड़ निकाल कर नाबालिग लड़के पर हमला कर दिया. घायल अवस्था में अनमोल को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया. मौका देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए. सभी आरोपियों की तलाश में कमला नगर थाना पुलिस जुटी है.
