देश में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 6483 रहे, पिछले 24 घंटे में चार और मरीजों की मौत

देश में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 6483 रहे, पिछले 24 घंटे में चार और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 18 जून (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों में 353 कोरोना सक्रिय मामलों में कमी आने के बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6483 रह गयी। वहीं इस अविध में चार और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गयी।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1173 मरीजों के स्वस्थ होने पर इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 15945 पहुंच गयी है। गौरतलब है कि गत 22 मई को देश में कोराना के मामले सिर्फ़ 257 सक्रिय थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित चार और मरीज की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में कोरान संक्रमण से दो और मरीज की मौत होने से वहां मतृकों की संख्या 31 पहुंच गयी और राष्ट्रीय राजधानी और केरल में एक-एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या क्रमश: 13 और 36 पहुंच गयी है। इस अवधि में जहां 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी, वहीं 10 राज्यों में सक्रिय मामलों में कमी आयी है। जबकि अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से कोराेना संक्रमण के मामले प्राप्त नहीं हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के नये उभरते वेरिएंट, विशेष रूप से एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गये एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट के कारण हो रहा है। इन वेरिएंट्स की जांच चल रही है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में से 22 में कोरोना के सक्रिय मामले घटने और बढ़ने के मामले सामने आये हैं, जबकि तीन राज्यों मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का अभी कोई सक्रिय मामला नहीं है।

Next Post

टाटा पावर ने शुरू किया किफायती रूफटॉप सौर समाधान

Wed Jun 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 जून (वार्ता) विद्युत क्षेत्र की निजी कंपनी टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने ‘घर घर सोलर’ पहल के तहत हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने के उद्देश्य से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में देश के सबसे सस्ते और सुलभ […]

You May Like