श्रीमद्भागवत कथा में बही देशभक्ति और आध्यात्मिक चेतना की धारा

इटारसी। स्थानीय वृंदावन गार्डन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथाव्यास साध्वी राधादेवी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ‘देश धर्म’ होना चाहिए, क्योंकि देश सुरक्षित रहेगा तभी समाज और संस्कृति भी सुरक्षित रह पाएगी।

कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव वर्णन किया। पूतना उद्धार, माखन चोरी, कालीदह मर्दन और कंस वध जैसे प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री भैयादास महाराज ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए जाति-पाति से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होने का आह्वान किया। मंगलवार की कथा में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा महिला मोर्चा ने भी व्यास पूजन किया। आयोजन को सफल बनाने में सेवन स्टार ग्रुप की समिति सक्रिय भूमिका निभा रही है।

 

 

Next Post

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर ने घुरपुरा बस्ती में बच्चों एवं अभिभावकों से किया संवाद

Wed Dec 31 , 2025
सतना/मैहर:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर द्वारा घुरपुरा बस्ती पहुँचकर वहाँ के बालक-बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन, भविष्य की संभावनाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु आगामी वर्ष में चलाए […]

You May Like