घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त, 73 प्रतिशत से अधिक मतदान

रांची, 11 नवम्बर (वार्ता) झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (अनुसूचित जनजाति सुरक्षित) के लिए के आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे समाप्त हो गया और इस दौरान 73 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे समाप्त हो गया इस दौरान 73.88 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । युवाओं के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर तमाम लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले थे और मतदान केंद्रों पर पर कतार लगाकर वोट डाले। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2024 में विधायक बनने वाले रामदास सोरेन का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण यह उपचुनाव कराया गया। श्री सोरेन हेमंत सरकार में शिक्षा मंत्री भी थे। इस उपचुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से उम्मीदवार है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन उम्मीदवार है।

Next Post

लाल किला कार विस्फोट मामले पर गृह मंत्री से कांग्रेस ने पूछा सवाल

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली ,11 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के समीप कार विस्फोट मामले में कांग्रेस ने यहां की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए पूछा” अभी […]

You May Like