इंडिगो संकट जारी, आज भी कई उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) निजी क्षेत्र की विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 13 उड़ानें या तो रद्द हैं या नहीं चल रही हैं। इनमें आठ प्रस्थान उड़ानें और पांच आगमन उड़ानें हैं। इसी तरह से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आज सुबह आठ बजे तक 16 उड़ानें रद्द होने का ऐलान किया गया। इनमें नौ आगमन और सात प्रस्थान उड़ानें हैं। अन्य शहरों से भी इसी तरह उड़ानें के रद्द होने का समाचार है। उल्लेखनीय है कि इस महीने अब तक इंडिगो की पांच हजार से अधिक उड़ानें रद्द रही हैं।

Next Post

मुर्मु के मणिपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Tue Dec 9 , 2025
इंफाल, 09 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 11 और 12 दिसंबर को दो दिवसीय मणिपुर दौरे को लेकर इंफाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है एवं स्वागत की तैयारियां की जा रही है। सरकार की ओर से हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन […]

You May Like