जबलपुर:खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रहने वाली विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर की पति ने शराब के नशे में धुत होकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।पुलिस के मुताबिक ग्राम घाना निवासी शैलजा पटेल, विक्टोरिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं, वे अपने दो बच्चों 14 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं।
उनके पति रमाकांत पटेल अलग मकान में रहते हैं। बीती रात रमाकांत शराब के नशे में धुत होकर शैलजा के घर पहुंचे। जब शैलजा ने उन्हें टोकते हुए कहा कि मैंने टिफिन भेज दिया था, आप यहाँ क्यों आए हो तो पति भडक़ गया। उसने विवाद करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया कि यह मेरा घर है, विवाद बढऩे पर रमाकांत ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देते हुए चला गया।
