मॉलगाड़ी की टक्कर से सांभर के हुए दो टुकड़े

वन अमला ने किया नर सांभर का अंतिम संस्कार
परसवाडा़ (बालाघाट): वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक खैरा मैरा बीट में गत रात्रि लगभग 11 बजे माल गाड़ी के चपेट में आने से वन्य प्राणी नर सांभर का शरीर कट जाने से दो भागों में रेल्वे ट्रैक में पाया गया ,जिसकी सूचना वन विकास निगम लामता के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दूरभाष से मिलने के पश्चात वन विकास निगम के परिक्षेत्र अधिकारी , सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त विभागीय वनरक्षक एवं चौकीदार घटना स्थल पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में मृत नर सांभर का पशु चिकित्सक से पी एम कराकर नर सांभर का अग्नि संस्कार किया गया ।
सांभर लगभग 4 से 5 वर्ष का बताया गया
वन विकास निगम के लामता वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि गत रात्रि में माल गाड़ी के चपेट में आने से नर सांभर का शरीर रेल्वे ट्रैक में दो भागों में मिला है जिसका पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सक नागेश्वर से पी एम कराकर मृत सांभर के शव को आग से जलाया जा रहा है ।
वन विकास निगम लामता परिक्षेत्र के वन रक्षक शीतल दुबे ने बताया कि गत रात्रि में माल गाड़ी के चपेट में आने से नर सांभर का पार्थिव शरीर दो हिस्सों में रेल्वे ट्रैक में पाया गया ,वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मृत सांभर का अग्नि संस्कार किया है।

Next Post

साइबर फ्रॉड के डर से बंद हुई यूपीआई पेमेंट सेवा फिर से शुरू

Wed Jan 1 , 2025
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन डीसीपी क्राइम ने दिया भरोसा इंदौर:बढ़ते साइबर फ्रॉड के कारण रिटेल गारमेंट व्यापारियों ने यूपीआई पेमेंट स्वीकार करना बंद कर दिया था. इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्रालय को मेल किया था. जैसे ही इस मुद्दे की जानकारी एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया को […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।