निगम आयुक्त ने प्रतिदिन दस लाख वसूली का दिया लक्ष्य

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक ली. इस दौरान उन्होंने वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रतिदिन जोनवार 10 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा सभी वार्ड प्रभारी प्रतिदिन वसूली सुनिश्चित करें.कुर्की की कार्यवाही में धीमी प्रगति पर फटकार लगाते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के रूप में जोनवार अलग-अलग दल गठित कर कुर्की की कार्यवाही की जाए. कुर्की की कार्यवाही में लापरवाही बरतने पर सहायक राजस्व अधिकारी को निलंबन का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

निगम आयुक्त ने बकाया करों की वसूली को लेकर कहा कि जो बकायादार निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध तालाबंदी एवं कुर्की की कार्यवाही सख्ती से की जाए. बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए. बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

अवैध उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसेगी टास्क फोर्स

Tue Feb 24 , 2026
रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में खनिज विभाग की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई.बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय. उन्होंने खनिज अधिकारी को निर्देशित […]

You May Like