सफाई मित्रों की कलाई पर बंधी सम्मान और स्नेह की राखी

रीवा: निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम रीवा द्वारा सफाई मित्रों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नगर निगम की आईईसी टीम द्वारा ‘मेरी राखी, मेरे सफाई मित्र के नाम’ अभियान के अंतर्गत नीम चौराहा स्थित हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम में रहवासियों एवं नगर निगम की आईईसी टीम द्वारा शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनका सम्मान किया गया. साथ ही, रहवासियों ने सफाई मित्रों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सुरक्षित जीवन की कामना की तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया.

रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि यह सम्मान, विश्वास, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी के रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर है. हमारे सफाई मित्र प्रतिदिन सुबह से लेकर दिनभर शहर की गलियों, सडक़ों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं. उनके श्रम और समर्पण के कारण ही शहर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण की ओर आगे बढ़ता है.

Next Post

भिंड में नदियों का बढ़ा जलस्तर, चार पुल डूबे

Sat Aug 29 , 2026
भिंड: जिले के मेहगांव क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के बाद झिलमिल और बैसली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ते ही सड़कों पर बने चार पुल-पुलिया पानी में डूब गए हैं। इससे कई गांवों का सीधा संपर्क मेहगांव और आसपास के कस्बों से टूट गया है। ग्रामीणों […]

You May Like