हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

 

सीधी। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान निजी भूमि पर बने मकानों को खाली कराने के बाद बुल्डोजर चलाकर कथित अवैध कब्जे को हटाया गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस की भारी मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर हलचल बनी रही।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान एक एसडीएम, 7 तहसीलदार, 35 पटवारी और डीएसपी सहित तीन थानों का पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम गोपद बनास प्रिया पाठक के अनुसार वर्ष 2016 में आवास के लिए भूमि का पट्टा जारी किया गया था, जिसे लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वहीं प्रभावित परिवारों ने कार्रवाई के दौरान प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा भी व्यक्त की।

 

Next Post

मोदी उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान, 'ओलिय दाराजाली दोस्तलिक' से सम्मानित

Sun Aug 30 , 2026
नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) उज्बेकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ओलिय दाराजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। उज्बेकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर गये श्री मोदी को राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद सम्मानित किया। […]

You May Like