मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल शिवपुरी जिले के प्रवास पर

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितम्बर को शिवपुरी जिले के नरवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर में कुछ देर रुकने के पश्चात वायुयान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 सितम्बर को दोपहर 3.15 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा शिवपुरी जिले के नरवर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा शाम 5.40 बजे ग्वालियर विमानतल आएंगे। कुछ देर रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री वायुयान द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

अजाक्स में आईएएस अधिकारियों की बढ़ती भूमिका से कर्मचारियों में असंतोष

Fri Sep 26 , 2025
भोपाल: अजाक्स संगठन में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की हालिया नियुक्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आलोचकों का कहना है कि इससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव (गृह) जे.एन. कंसोटिया ने हाल ही में तीन अधिकारियों […]

You May Like