जबलपुर: तिलवारा थाना आईटी पार्क बरगी हिल्स मेें सिक्योरिटी गार्ड को बुधवार दोपहर अचानक सीने और हाथ में दर्द उठा। आनन-फानन में गार्ड को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक नीरज चडार 19 वर्ष ने सूचना दी कि मोहनलाल चडार 57 वर्ष आईटी पार्क बरगी हिल्स तिलवारा में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे, दोपहर ड्यूटी के दौरान उसके पिता के सीने व हाथ में दर्द होने पर मॉ द्वारा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहॉ उसके पिता मोहनलाल चडार 57 वर्ष को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
