उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई, 10 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और बीच कारोबार में यह 694 अंक चढ़ गया था। लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में गिरते हुए कुछ देर के लिए लाल निशान में चला गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.42 अंक (0.09 प्रतिशत) ऊपर 73,983.18 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक लाल निशान में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंत में 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत नीचे 23,214.95 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.33 प्रतिशत टूट गया। मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, रियल्टी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। एफएमसीजी, वित्तीय कंपनियों और निजी बैंकों के समूहों में लिवाली रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर सबसे अधिक ढाई फीसदी के करीब टूट गया। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। इंफोसिस, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नीचे बंद हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। पावरग्रिड, सन फार्मा और एलएंडटी भी हरे निशान में रहे।

 

 

.....

Next Post

लोकतंत्र और संविधान बचाने कांग्रेस ने किया उपवास 

Wed Jun 10 , 2026
रीवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन अलोकतांत्रिक तरीके से निरस्त किये जाने के विरोध में लोकतंत्र बचाओ उपवास कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि […]

You May Like