आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर पहुंचे: नासा

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) नासा ने कहा कि आर्टेमिस II मिशन के तहत चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौट आए हैं।

आर्टेमिस II के चालक दल में नासा के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन (कमांडर), विक्टर ग्लोवर (पायलट), क्रिस्टीना कोच (मिशन विशेषज्ञ) और सीएसए के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन (मिशन विशेषज्ञ) शामिल थे और उन्होंने 10 दिनों के मिशन के बाद सैन डिएगो के तट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

नासा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “रीड, विक्टर, क्रिस्टीना और जेरेमी का घर वापसी पर स्वागत है! आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्री पूर्वी समयानुसार रात 8:07 बजे (भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल को सुबह 5:37 बजे) लैंड किए, जिससे चंद्रमा के चारों ओर उनका ऐतिहासिक 10 दिवसीय मिशन समाप्त हो गया।”

अंतरिक्ष यान को एक अप्रैल की शाम को स्थानीय समयानुसार फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से लॉन्च किया गया था। नासा ने छह अप्रैल को बताया कि अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 4,06,000 किलोमीटर से अधिक दूर था।

रीड वाइजमैन के नेतृत्व में चार सदस्यीय आर्टेमिस II दल ने दस दिवसीय चंद्र उड़ान पूरी की, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा पर पहली मानवयुक्त यात्रा और सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष उड़ान को दर्शाता है।

 

 

Next Post

सृजन के समापन पर बच्चों को बांटे ईनाम

Sat Apr 11 , 2026
सीहोर। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संचालित सृजन अभियान का समापन हुआ. कार्यक्रम में एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही वे दो स्तंभ हैं, जिनके आधार पर एक उज्जवल भविष्य का निर्माण संभव है. उन्होंने […]

You May Like