सोनकच्छ पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब से भरी बोलेरो जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

देवास। थाना सोनकच्छ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 13 पेटी अवैध शराब जब्त की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर बवाई गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब्त की गई शराब किसी लाइसेंसी ठेकेदार की हो सकती है, जिसे अवैध रूप से ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और वाहन के मालिकाना हक की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इसमें किसी ठेकेदार की सीधी संलिप्तता है या फिर कर्मचारी स्तर पर ही यह खेल खेला जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। संभावना है कि इस कार्रवाई के माध्यम से अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

Next Post

कुंए में मिला नवविवाहिता का शव, लगाया हत्या का आरोप 

Wed Jul 30 , 2025
सीधी। पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत ग्राम गिजवार में एक नवविवाहिता का शव कुंए में मिलने पर मृतिका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। दादर निवासी रामसुलोचन साहू ने चौकी प्रभारी पथरौला को दिए गए लिखित आवेदन में कहा है कि अपनी पुत्री रिंकू साहू का विवाह ग्राम गिजवार […]

You May Like