कुंए में मिला नवविवाहिता का शव, लगाया हत्या का आरोप 

सीधी। पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत ग्राम गिजवार में एक नवविवाहिता का शव कुंए में मिलने पर मृतिका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। दादर निवासी रामसुलोचन साहू ने चौकी प्रभारी पथरौला को दिए गए लिखित आवेदन में कहा है कि अपनी पुत्री रिंकू साहू का विवाह ग्राम गिजवार निवासी रामलेख साहू पिता सुकसेन साहू के साथ 11 मई 2022 को किया था। विवाह के 6 माह के बाद ही ससुराल में दहेज की मांग को लेकर पुत्री रिंकू साहू को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया गया। पुत्री के साथ काफी बेरहमी के साथ मारपीट की जाती थी। जिसकी शिकायत पुत्री द्वारा मोबाइल से अपनी मां से बातचीत के दौरान करती थी। जिस पर उसके द्वारा गिजवार सरपंच को साथ में ले जाकर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाइस दिलाई गई थी। समझौता के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग कहते थे कि तुम्हारे पिता ने दहेज नहीं दिया इसीलिए मारपीट कर मार डालेंगे। पुत्री के साथ काफी प्रताडऩा का दौर बढ़ता ही गया। घर में लेट्रिन रूम बनवाने के लिए पैसे की मांग की गई। जिस पर पुत्री की खुशी के लिए 50 हजार रुपए, 20 हजार रुपए, 70 हजार रुपए दिए गए। साथ ही ईट की व्यवस्था भी की गई। अभी 28 जुलाई को पुत्री रिंकू साहू द्वारा अपनी मां को फोन कर जानकारी दी गई थी कि पति, सास-ससुर द्वारा काफी मारपीट कर कुंआ में डालने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे रामसजीवन ने फोन कर कहा कि आपकी बच्ची कुंए में गिरकर मर चुकी है। उक्त सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मौजूद साक्ष्यों से साथ नजर आ रहा था कि कुंए के पास बने पंप धर में बच्ची के साथ काफी बेरहमी के साथ मारपीट कर कुंए में फेेंक दिया गया था। पीडि़त पिता ने पुत्री की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी रामलेख साहू, सुखसेन साहू, कलावती साहू, रामसजीवन साहू, कुशुमकली साहू, रामदीन साहू के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Next Post

तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार पेंड़ से टकराई, चार घायल 

Wed Jul 30 , 2025
सीधी।शहर के समीपी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 सीधी-रीवा में पनवार में महिन्द्रा एजेंसी के समीप मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार में एक अनियंत्रित कार के पेंड़ से टकराने पर उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई गई। हादसे के बाद 108 एंबूलेंश से चारों […]

You May Like