बापू ने इंग्लैंड को बाहर किया, भारत टी-20 विश्वकप के फाइनल में

कोलकाता, 05 मार्च (वार्ता) इस मैच अदभुत रोमाचंक क्रिकेट देखने को मिला और 499 रन रन बने है। पहले संजू सैमसन 42 गेंदों में (89) ने मैजिक दिखाया, फिर बैथेल 48 गेंदों में 105 रन ने अनहोनी को लगभग होनी कर दिया था। लेकिन बुमराह ने डेथ ओवर में छह रन वाला ओवर डाल दिया, फिर हार्दिक आकर विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रनों की दरकार थी और इस ओवर की पहली गेंद पर उसने बेथेल का विकेट गंवा दिया। भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर सात रनों से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। जहां रविवार को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। संजू सैमसन काे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

254 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 38 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। फिल साल्ट (पांच) और कप्तान हैरी ब्रूक (सात) रन बनाकर आउट हुये। छठें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जॉस बटलर को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। जॉस बटलर ने 17 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 25 रन बनाये। इसके बाद टॉम बैटन (17) को अक्षर पटेल ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद विल जैक्स ने जेकब बेथल के साथ पांचवें विकेट के लिए विस्फोटक 77 रन जोड़ कर भारत की चिंता बढ़ा दी। 14वें ओवर में अर्शदीप ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। विल जैक्स ने 20 गेंदो में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 35 रन बनाये। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक ने सैम करन (18) को आउट कर एक बार फिर मैच का पासा पलटा। आखिरी ओवर में शिवम दुबे की पहली गेंद जेकब बेथेल को रनआउट कर इंग्लैंड की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। जेकब बेथेल ने 48 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के जड़ते हुए 105 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबला सात रनों से हार गई। जोफ़्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 19 रन बनाये। भारत रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी बार खिताब जीतने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगा।

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां इससे पहले संजू सैमसन (89), शिवम दुबे (43) और ईशान किशन (39) की तूफानी बल्लेबाजी के दम भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नही रहीं और उसने दूसरे ही ओवर में 20 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (नौ) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। 10वेे ओवर में आदिल रशीद ने ईशान किशन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ईशान किशन ने 18 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 39 रन बनाये। भारत का तीसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में 14वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। विल जैक्स ने उन्हें आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 89 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में आदिल रशीद ने सूर्यकुमार यादव (11) का शिकार कर लिया।

18वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे रन आउट हो गये। शिवम दुबे ने 25 गेंदो में एक चौका और चार छक्के लगाते हुए 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने छक्को की बारिश कर रहे तिलक वर्मा को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। तिलक वर्मा ने सात गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बनाये। पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या रनआउट हुये। उन्होंने 12 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नॉकआउट राउंड का सबसे बड़ा स्कोर सात विकेट पर 253 रन खड़ा किया।

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

सीएम डॉ यादव ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई

Thu Mar 5 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज में भारत की इंग्लैंड पर शानदार विजय के लिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। गुरूवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like