दिवाली पर शहर में 39 जगहों पर लगी आग

इंदौर: रविवार को शहर में दिवाली त्यौहार पर कई स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएं हुई. नगर निगम अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर किसी तरह की जनहानि नहीं होने दी. निगम अग्निशमन विभाग द्वारा रात 8 बजे से सुबह तक 39 स्थानों पर आग बुझाने का काम किया.दीपावली त्यौहार पर शहर में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित नियंत्रण हेतु नगर निगम अग्निशमन विभाग द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं. इसके तहत शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों पर अग्निशमन दल, वाहन एवं आवश्यक संसाधनों को अलर्ट रखते हुए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी.

नगर निगम द्वारा कल रात 8 बजे से शुरू होकर देर रात तक आग लगने की सूचना मिलती रही और निगम टीमों ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पाया. अपर आयुक्त फायर आशीष कुमार पाठक ने बताया कि  नगर निगम फायर ब्रिगेड दलों द्वारा शहर में 39 स्थानों पर आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण किया गया. उन्होंने कहा कि दिवाली पर फायर ब्रिगेड की टीमें एवं कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ आग लगने की सूचनाओं पर तत्काल संसाधनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर तुरंत कार्रवाई  की गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

इन स्थानों पर लगी आग
शहर में देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड गेट नंबर-2, बिचौली मर्दाना स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पीछे आरई-02 रोड पर स्क्रैप दुकान, स्कीम नंबर-140, खजराना, सांवेर रोड सेक्टर-डी, परदेशीपुरा चौराहा, हाई व्यू कॉलोनी, मल्हारगंज, जिंसी हाट मैदान, छोटी ग्वालटोली, गीता भवन बस स्टैंड, नवलखा-नेमावर रोड, आजाद नगर, यादव नगर, सपना-संगीता क्षेत्र, स्कीम नंबर-54, महालक्ष्मी नगर, छतरीपुरा, खजराना गणेश मंदिर के पास, राजकुमार ब्रिज, संगम नगर, लोहामंडी, रीजनल पार्क, डॉलर मार्केट, नेहरू पार्क के पीछे, मेवाती मोहल्ला, जेल रोड, द्वारकापुरी, जनता मर्टर, देवनगर, इंद्रप्रस्थ टावर, संपत फार्म, नरसिंह बाजार, पिपलियाहाना, रॉयल रेजीडेंसी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हुई.

Next Post

निगम का दीवाली पर विशेष सफाई अभियान

Tue Nov 10 , 2026
इंदौर. शहर में नगर निगम द्वारा दीपावली त्यौहार पर स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. निगम के सफाईकर्मी और अधिकारी सुबह 4 बजे मैदान में पहुंच गए थे. उजाला होने से पहले शहर कर प्रमुख बाजारों और सड़कों से कचरा उठा लिया गया था. सफाई अभियान केके लेकर […]

You May Like